Showing posts with label hindi poem. Show all posts
Showing posts with label hindi poem. Show all posts

Thursday, 15 December 2011

मायूसी

जाने कौन सा तीर,
दिल में चुभ रहा है,
भरी भरी सी महफ़िल है,
मगर दिल करहा रहा है ||


एक अजीब सा डर,
बस गया है जीवन में,
आसपास का अँधेरा,
कहीं भर न जाए जीवन में ||


अपनों के बीच भी,
गैरों सा महसूस होता है,
जैसे पेड़ पर कीड़ लगा पत्ता,
अपनों के बीच भी अकेला ही रहता है ||


ऐसा लगता है मानो,
किसी को हमारी नहीं है ज़रूरत,
बस देखते ही, बनावटी मुस्कान देना,
बन गयी है शायद लोगों की आदत ||


यही मुस्कान तो हमें,
कर देती है सबसे कटा-छंटा,
मानो कह रही हो हमसे,
'अब कह भी दो अलविदा ' ||


कहीं ये मेरा भ्रम तो नहीं,
जो गैरों को अपना समझ रही हूँ,
इतनी मायूसी, इतना डर,
खामखाँ गले लगा रही हूँ ||


अगर ये मेरा भ्रम है,
तो तोड़ दे इसे हे मेरे अंतरमन !
जीना चाहती हूँ मैं,
छोड़कर मायूसी का दामन ||

Friday, 9 December 2011

स्वतंत्र भारत - एक सपना


सपना था सभी भारतियों का,
भारत बने एक स्वतंत्र देश,
विकास के पर लगाके उड़े,
पीछे छोड़ जाए सारे देश ||१||


हिन्दू, मुस्लिम, सिख इसाई,
सब ने तत्परता दिखलाई थी,
सुभाष की एक पुकार में,
सारी जनता दौड़ी चली आई थी ||२||


तिलक, अशफ़ाक, राजगुरु, 
का बलिदान खाली न गया,
सुभाष, गाँधी, नेहरु,
की आवाज़ ने भी काम किया ||३||


फिर उगा एक दिन,
आज़ादी का सूरज बड़ी शान से,
फूले न समाते थे लोग,
फिरंगी को भगा दिया जो हिन्दुस्तान से ||४||


अरे, ये क्या  ?
भारत फिर बन गया ग़ुलाम,
अपनों ने ही अपनों को लुटा,
किया भारत को बदनाम ||५||


कहाँ गया गांधी का भारत,
कहाँ राम-राज का सपना,
'हम', 'हमारा' बस शब्द बनकर रह गए,
सूझता है लोगों को बस अपना अपना ||६||


दल-बदलू हमारे नेता बने,
जिनके हाथ है राष्ट्र की कमान,
सरे-आम निलाम हो रही है भारत माँ,
रोते-रोते हो गयी, पत्थर सामान || ७||


शतरंज की बाज़ी में देखो,
किसने खोया, किसने पाया,
मायावती ने यु.पि को दबोचा,
लालू ने बिहार को खाया ||८||


तोगड़िया की राजनीति ने,
चढ़ा दी मुसलमानों की बलि,
हाय रे मति ! सुभाष तेरे देश में,
हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की क्या हो गयी गति ||९||


ठाकरे ने अपनी निति चलाई,
उधर बंगाल में ममता चिल्लाई,
पर्लिअमेंट को समझते हैं खेल का मैदान,
खेलते हैं वहां कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई ||१०||


न जाने नया सूरज,
कैसे खिलाडी दिखलाता है,
स्वच्छ और उन्नत भारत का सपना,
अब तो अधुरा ही लगता है ||११||

Note:
This poem was written in the year 2002-03. 

Tuesday, 6 December 2011

चाहत और किस्मत

फूल खिलता है सूरज की पहली किरण के साथ,


तमन्ना होती है उसकी,


कि किसी दुल्हन के सेहरे में सजुं,


किसी देव के चरणों में चढूं,


कौन जाने उस फूल कि किस्मत उसे कहाँ ले जाये,


किसी दुल्हन के सेहरे के बजाये, मय्यत पे सजाये,


देव के चरण स्पर्श करने को मिले न मिले,


हो सकता है कि यूँही खड़े खड़े धुल में मिल जाये,


किस्मत कि कश्ती में सवार होकर फूल यूँही सफ़र करता है,


ज़िन्दगी के समंदर में आये हर तूफ़ान को झेल कर आगे बढ़ता है,


हसरतें उसकी ग़र पूरी भी न हों,


शाम ढलने पर मगर किस्मत को ही झुककर सलाम करता है ||

Wednesday, 30 June 2010

सागर का मध्य,
ऊपर से इतना शांत,
कि सतह पर तैरती मछलियाँ उड़ते परिंदों का चारा बन जायें,
मगर अन्दर इतनी हलचल,
कि स्थिरता का कोई नाम-ओ-निशान नहीं.


कोहरा, बेइन्तेहाँ घना कोहरा
इतना घना, इतना काला
कि सामने वाला भी दिखाई न दे,
मगर उसी कोहरे में छोटी-छोटी अनगिनत ओस कि बूंदें,
उल्लास से मचलते हुए बरसने को तत्पर


शांति और हलचल,
घनत्व और उल्लास,
दोनों पहलु इतने पृथक, मगर उतने ही करीब,
दोनों के प्रतिबिम्ब इतने करीब,
मगर अस्तित्व उतने ही पृथक


मन विचलित भी, शांत भी,
घना भी, पुलकित भी
इन्ही विविध पृथक पहलुओं से घिरा
दुविधा में मेरा मन
इन पहलुओं का आधार टटोलता जा रहा है

Friday, 21 May 2010

हौसले कम न होंगे

कितनी ही मुश्किलें क्यूँ न आ जायें,
हौसले मगर कम न होंगें,
हालात भले कितनी ही दफे गिराए न क्यूँ हमें,
हम गिरेंगे, गिरते रहेंगे और गिरके फिर उठेंगे.

ये दुनिया, ये ज़िन्दगी भी गर बन जाये दुश्मन हमारे,
हौसलों में मगर कमी न आएगी हमारी,
सौ बार ही हराए न ये क्यूँ हमें,
सौ न सही, एक बार तो हम इसे ज़रूर हराएंगे.

गर हम उनसे जीत भी न पाएं तो क्या?
हार कर भी ये बाज़ी हम उससे जीत जायेंगे,
क्यूंकि यूँ बार बार गिरना, उठना, फिर गिर जाना, फिर उठ जाना,
इससे परेशान होकर वो खुद एक दिन अपना रास्ता बदल जायेंगे.

Tuesday, 18 November 2008

धैर्य धर

आज बड़े दिनों बाद आसमान की तरफ गौर से देखा,
काले बदलो से घिरा आसमान, धीरे धीरे बढ़ रहा था.
वैसे तो काले बादल आसमान में अच्हे लगते है,
पर आज मानो आसमान कुछ और ही कहना चाहता हो,
अपने खुश मिज़ाजी के पीछे की पीड़ा बताना चाहता हो
हौले हौले चलते बादलों के छटने का इंतज़ार करता
अपना विस्त्रीत और उज्वल चेहरा दिखाना चाहता हो.

प्रेरणा के स्रोत, इस आसमान को सुनते और समझते हुए,
जाने क्यूँ उससे एक डोर सा बंधा महसूस हुआ,
समानता की छत्री ओढ़े, मानो एक मोड़ पर खड़े होकर,
एक जैसे विचारों और सोच की जाल में फसे हों दोनों
अगर आसमान की छाती पर काले बादल छाए है,
तो मेरे मन के आसमान में भी शंकाओ के बादल छाए है.
आसमान को अपने बादल चाटने का इंतज़ार और मुझे अपने.

इस इंतज़ार के बीच मंद-मंद चलती ठंडी हवा के थपेड़े,
बादल को धकेलने की कोशिश करते हुए, आसमान से कहते है,
"बादल छटने वाले है धैर्य धर, सुबह होने वाली है धैर्य धर".
मेरे मन के ज़मीन पर चल रहे प्रार्थनाओ और आशाओ की पवन कहती है,
"बादल छटने वाले है धैर्य धर, सुबह होने वाली है धैर्य धर".

इन प्रार्थनाओ और आशाओ के साथ खड़े हम दोनों,
अपने-अपने बादलों के छटने का इंतज़ार करते हुए,
मानो एक दुसरे को सांत्वना दिए जा रहे है.,
"धैर्य धर बंधू धैर्य धर".

Thursday, 27 December 2007

हसरतें

इन बड़ी बड़ी आँखों में ख्वाब सैंकड़ो ,

चाहतें सैंकड़ो हैं,

इस छोटे से दिल में तमन्नाएं सैंकड़ो,

हसरतें सैंकड़ो
हैं

चाहतों के इस मेले में,

हसरतों के इस खेले में,

कौन जाने किसी हसरत को हकीक़त के पर मिल जाए,

किसी चाहत को सच्चाई की चादर मिल जाये,

इसी आस में,


सपनो को बुना करती
हूँ


हकीक़त से अनजान नहीं मै ,

फिर भी हकीक़त से हिजाब किया करती
हूँ